खबर के अनुसार यूपी सरकार ने गरीब परिवारों की बेटियों और तलाकशुदा महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह या सामूहिक विवाह योजना शुरू की हैं। इस योजना के तहत सरकार इन बेटियों को शादी के लिए 51 हजार की आर्थिक मदद देती हैं।
आपको बता दें की इस योजना का लाभ लेने के लिए शादी के तीन महीने पहले या शादी के तीन महीने बाद तक आवेदन कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है की सरकार के द्वारा पैसों की ये राशि लड़की के बैंक खाते में भेजी जाती हैं।
इस योजना का लाभ लेने के लिए ग्रामीण इलाके में रहने वाले परिवार की वार्षिक आय 46,080 रुपये और शहरी क्षेत्र में रहने वाले परिवार की वार्षिक आय 56,460 रुपये होनी चाहिए। साथ ही साथ लड़की की उम्र 18 वर्ष से ज्यादा और लड़के की उम्र 21 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए।
ऐसे करें आवेदन : आप आधिकारिक वेबसाइट http://shadianudan.upsdc.gov.in/ पर जा कर इस योजना की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और फिर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment