खबर के अनुसार गाजियाबाद में जमीन के नए सर्किल रेट लागू करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया हैं। साथ ही साथ लोगों से जमीनों के प्रस्तावित सर्किल रेट पर आपत्ति दर्ज कराने को कहा गया हैं। लेकिन पांच दिन में महज सात आपत्तियां ही दर्ज हुई हैं।
ऐसे में ऐसा माना जा रहा हैं की आठ अगस्त से जमीन का नया सर्किल रेट लागू हो जायेगा। इसके बाद जमीन खरीद बिक्री के दौरान लोगों को पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। यानि की सर्किल रेट में 20 से 22 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो जाएगी।
आपको बता दें की गाजियाबाद के वेव सिटी में जमीन का सर्किल रेट 14000 से लेकर 14500 रुपये प्रति वर्गमीटर था। लेकिन नए प्रस्ताव में जमीन का सर्किल रेट यहां बढ़कर 16800 रुपये से लेकर 17500 रुपये प्रति वर्गमीटर प्रस्तावित किया गया है। वहीं अन्य इलाकों में भी जमीन के सर्किल रेट में वृद्धि की गई हैं।

0 comments:
Post a Comment