लखनऊ, अयोध्‍या, सीतापुर, बाराबंकी समेत इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज यूपी के लखनऊ, अयोध्‍या, सीतापुर, बाराबंकी समेत कई जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना हैं। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया हैं। 

खबर के अनुसार यूपी में एकबार फिर से मानसून का सिस्टम एक्टिव होता हुआ दिखाई दे रहा हैं। जिसके कारण लखनऊ, लखीमपुर खीरी, अयोध्या, बरेली, शाहजहांपुर, एटा, आगरा, हाथरस, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर,अमेठी, बस्ती, सुल्तानपुर, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद,अलीगढ़, पीलीभीत, बदांयू सिद्धार्थनगर, बलरामपुर में बारिश हो सकती हैं।

आपको बता दें की यूपी के इन जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों में रहने वाले लोगों से बारिश के दौरान घर में रहने की अपील की हैं ताकि वज्रपात से कोई नुकसान न हो। 

दरअसल पिछले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश के दौरान वज्रपात होने की घटना घटी हैं। जिससे लोगों को नुकसान उठाना पड़ा हैं। इसलिए बारिश के समय घर में रहें। वहीं बड़े पेड़-पौधें और बिजली के खम्भे से भी दूरी बनाकर रखें।

0 comments:

Post a Comment