आज अलवर, अजमेर, भरतपुर, जयपुर, कोटा में भारी बारिश के आसार

न्यूज डेस्क: राजस्थान के अलवर, अजमेर, भरतपुर, जयपुर, कोटा में भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग के अलर्ट जारी किया हैं तथा इन जिलों में रहने वाले लोगों को ख़राब मौसम के दौरान सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार आज राजस्थान के अलवर, अजमेर, भरतपुर, जयपुर, कोटा, उदयपुर और बीकानेर संभागों में गरज के साथ भारी बारिश हो सकती हैं। इन जिलों के कुछ स्थानों पर आसमानी बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई हैं।

आपको बता दें की आज तीन अगस्त से एक बार फिर से राजस्थान में मानसून पूरी तरह से सक्रिय होने की संभावना हैं। जिसके कारण राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती हैं। वहीं कुछ जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो राजस्थान में 3 से 4 अगस्त के बीच बारिश का नया सिस्टम सक्रिय होगा। जिसके कारण राज्य में बदलों का आना जाना लगा रहेगा। साथ ही साथ राज्य के कई जिलों में रूक-रूक कर झमाझम बारिश भी होगी।

0 comments:

Post a Comment