पटना, गया, बक्सर से वाराणसी, गोरखपुर, बलिया के लिए चलेगी नई बसें

न्यूज डेस्क: बिहार यूपी में बस से सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, गया, बक्सर से यूपी के वाराणसी, गोरखपुर, बलिया समेत कई शहरों के लिए नई बसों का परिचालन किया जायेगा।

खबर के परिवहन विभाग ने बिहार के अलग-अलग शहरों से झारखंड के अलग-अलग शहरों के लिए 10 और यूपी के लिए 17 रूट निर्धारित किये हैं। इसको लेकर परिवहन विभाग के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया हैं। सरकार के इस फैसले से आम आदमी को सबसे ज्यादा फायदा होगा।

आपको बता दें की बिहार से झारखंड और उत्तरप्रदेश के बीच भी कई रूटों पर पीपीपी मोड के तहत नई बसें चलेंगी। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं। बहुत जल्द बिहार से उत्तर प्रदेश के कई शहरों के लिए बसों का परिचालन शुरू किया जायेगा।

पटना, गया, बक्सर से वाराणसी, गोरखपुर, बलिया के लिए चलेगी नई बसें?

पटना-वाराणसी, पटना-बलिया, देवरिया-पटना, 

गया-सारनाथ, वाराणसी-गया, लखनऊ-गया,

वाराणसी-डेहरी, अलीनगर-डेहरी, 

बलिया-बक्सर, बक्सर-उजियारघाट, 

रामनगर-भभुआ,  भभुआ-वाराणसी, छपरा-बलिया, आजमगढ़-मुजफ्फरपुर और छपरा-गोरखपुर। 

0 comments:

Post a Comment