पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत राज्यभर में सोलर प्लेट के लिए करें आवेदन

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए सरकार के द्वारा सब्सिडी पर सोलर प्लेट उपलब्ध कराया जा रहा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत राज्यभर के लोग सोलर प्लेट के लिए ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं और अपने घर पर सोलर प्लेट लगा सकते हैं।

खबर के अनुसार अगर आप 3KV का सोलर प्लांट लगाते हैं तो उसपर आपको 65% अनूदान बिहार सरकार के द्वारा दिया जायेगा। वहीं अगर आप 3KV से ज्यादा का सोलर प्लेट लगाते हैं तो उसपर आपको 45% का अनुदान सरकार से प्राप्त होगा। 

आपको बता दें की नीतीश सरकार राज्य में बिजली के खपत को कम करने के लिए लोगों को सोलर प्लेट लगाने पर अनुदान दे रही हैं। इस योजना के तहत अगर आप अपनें घर में सोलर प्लांट इंस्टॉल करवाते है तो आपका बिजली बिल कम आएगा और बिजली की भी बचत होगी।

आवेदन के लिए दस्तावेज : आवेदन के पास आधार कार्ड, घर का बिजली बिल, आय प्रमाणपत्र, बैंक खाता आदि होनी चाहिए।

ऐसे करें आवेदन : आप आधिकारिक वेबसाइट http://solarbihar.bsphcl.co.in/ पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment