खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के द्वारा 23 जुलाई को बिजली की नई दरें घोषित की गई थी। लेकिन आज यानि की गुरूवार को राज्य के सभी जिलों में ये नई दरें लागू हो जाएगी और लोगों को इसी नई दरों के साथ बिजली शुल्क जमा करना होगा।
आपको बता दें की वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए आयोग द्वारा अनुमोदित रेट शेड्यल की सार्वजनिक सूचना जारी कर दिया गया हैं। नई दरें लागू होने से उत्तर प्रदेश के तकरीबन 1.39 करोड़ गरीबों की बिजली बिल सस्ती हो जाएगी। इससे गरीब वर्ग के लोगों को राहत मिलेगी।
ग्रामीण क्षेत्र के लिए बिजली की नई दरें।
शून्य से 100 यूनिट तक की बिजली 3.35 रुपए प्रति यूनिट।
101 से 150 यूनिट तक की बिजली 3.85 रुपए की प्रति यूनिट।
151 से 300 यूनिट तक की बिजली 5 रुपए की प्रति यूनिट।
300 यूनिट से ऊपर की बिजली 5.50 रुपए प्रति यूनिट।
शहरी क्षेत्र के लिए बिजली की नई दरें।
शून्य से 150 यूनिट तक 5.50 रुपए प्रति यूनिट।
151 से 300 यूनिट तक 5.50 रुपए प्रति यूनिट।
151 से 300 यूनिट तक 6.00 रुपए प्रति यूनिट।
300 यूनिट से ऊपर 6.50 रुपए प्रति यूनिट।

0 comments:
Post a Comment