खबर के अनुसार कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य इसी महीने से शुरू होने वाला हैं। इससे पहले इस लखनऊ एक्सप्रेस-वे को कानपुर और लखनऊ रिंग रोड से जोड़ने का फैसला किया गया हैं। रिंग रोड से इसे जोड़ने का मकसद बेहतर कनेक्टिविटी देना है।
आपको बता दें की एक्सप्रेस-वे को कानपुर में रायबरेली हाईवे से एलीवेटेड सवे से जोड़ा जाएगा। वहीं रिंग रोड को आजाद मोड़ के साथ ही आटा-रूमा के बीच लिंक-वे दिया जाएगा। वहीं लखनऊ के सरोजनी नगर में एक्सप्रेस-वे को लिंक-वे से जोड़ा जाएगा।
मिली जनकारी के अनुसार कानपुर और लखनऊ रिंग रोड से जोड़ने का सबसे बड़ा फायदा यह होगा की रिंग रोड के ट्रैफिक को आसानी से आस-पास के शहरों में आने-जाने का मौका मिलेगा। इससे लोगों का आवागवन सुगम हो जायेगा।

0 comments:
Post a Comment