मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के भीतर राज्य में बारिश संबंधी गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की आशंका जताई हैं। साथ ही साथ खराब मौसम के दौरान लोगों से घर में रहने की भी अपील की हैं ताकि वज्रपात से किसी तरह का कोई नुकसान ना हो।
आपको बता दें की बिहार के पटना, भागलपुर, गया के साथ साथ रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद जिलों में बारिश होने की पूरी संभावना हैं। वहीं सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज जिले में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले दो-तीन दिनों के भीतर राज्य के सभी हिस्सों में मॉनसून सक्रिय हो जाएगा। जिसके बाद राज्य में अच्छी बारिश होने की सम्भावना हैं। इससे राज्य के किसानों को सूखे से छुटकारा मिलेगा और धान रोपनी में आसानी होगी।

0 comments:
Post a Comment