बागपत, जौनपुर, रामपुर, कुशीनगर समेत 10 जिलों में भयंकर सूखा

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में खेती करने वाले किसानों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार यूपी के बागपत, जौनपुर, रामपुर, कुशीनगर समेत 10 जिलों में भयंकर सूखा दिखाई दे रहा हैं। क्यों की इन जिलों में इस साल सामान्य से सबसे कम बारिश हुई हैं। 

एक रिपोर्ट के अनुसार इन जिलों में बारिश नहीं होने से ज्यादातर किसानों के खेत खाली हैं और उसमे अभी तक धान की रोपाई नहीं हुई हैं। इससे राज्य के इन जिलों के किसानों की हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही हैं। हालांकि सरकार किसानों की स्थिति पर नजर रख रही हैं। 

आपको बता दें की मुख्यमंत्री से लेकर अधिकारी तक प्रतिदिन समीक्षा कर रहे हैं और जिन जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई हैं उन जिलों की रिपोर्ट प्रतिदिन ली जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार इन जिलों को सूखाग्रस्त घोषित घोषित कर सकती हैं।

यूपी के इन 10 जिलों में भयंकर सूखा।

बागपत, गाजियाबाद, रामपुर, ज्योतिबाफूले नगर, कानपुर देहात, कुशीनगर, गौतमबुद्धनगर, जौनपुर, शाहजहांपुर  और संत कबीर नगर।

नोट : बागपत और गाजियाबाद में सामान्य से 78 फीसदी कम बारिश हुई हैं। जबकि रामपुर, ज्योतिबा फूले नगर, कानपूर देहात, कुशीनगर, जौनपुर, गौतमबुद्धनगर में 70 फीसदी से अधिक सामान्य से कम वर्षा हुई है।

0 comments:

Post a Comment