पटना, नालंदा, भागलपुर समेत सभी जिलों में घर पर मंगाए जमीन का नक्शा

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार पटना, नालंदा, भागलपुर समेत सभी जिलों के लोग अपने घर पर जमीन का नक्शा मंगा सकते हैं। इसके लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने डोर स्टेप डिलीवरी योजना की शुरुआत की हैं। 

खबर के अनुसाल मंगलवार को राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता ने इस योजना की शुरूआत करते हुए कहा है की बिहार के लोग अब ऑनलाइन के द्वारा अपने घर पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से जमीन का नक्शा मंगा सकते हैं।

आपको बता दें की बिहार सरकार की संबंधित वेबसाइट पर जा कर लोगों को जमीन नक्शा के लिए ऑनलाइन के द्वारा आवेदन देना होगा। साथ ही साथ सामान्य शुल्क जमा करने होंगे। इसके बाद डाक विभाग के द्वारा जमीन का नक्शा सात के अंदर घर पर पहुंच जायेगा।

ऐसे करें नक्शा के लिए आवेदन : नक्शा के लिए आप निदेशालय के वेबसाइट dlrs.bihar.gov.in पर जाकर डोर स्टेप डिलीवरी पर क्लिक करें। साथ ही साथ जिला, गांव, मौजा आदि की पूरी डिटेल्स भरें और फिर ऑनलाइन के द्वारा एक शीट के नक्शा के लिए 285 रुपये का भुगतान करें। आपके दिए पत्ते पर जमीन का नक्शा स्पीड पोस्ट के साथ आ जायेगा।

0 comments:

Post a Comment