लखनऊ, मेरठ, गोरखपुर समेत सभी जिलों में क्लर्क के 1621 पदों पर भर्तियां

न्यूज डेस्क: लखनऊ, मेरठ, गोरखपुर समेत सभी जिलों में क्लर्क के 1621 पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार विभाग ने 4500 से अधिक सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में क्लर्क के खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी हैं।

आपको बता दें की इन पदों पर भर्ती को लेकर शिक्षा निदेशालय ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया हैं। शासन से मंजूरी मिलने के बाद भर्ती की प्रक्रिया को शुरू किया जायेगा। अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के आधार पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। 

विशेष सचिव डॉ. वेदपति मिश्र ने चार जुलाई को इस संदर्भ में दिशा निर्देश जारी किया था। इसके तहत 19 सितंबर 2022 तक भर्ती को लेकर विज्ञापन जारी करना हैं और आवेदक अभ्यर्थियों की मेरिट सूची पीईटी के आधार पर तैयार करनी है।

मिली जानकारी के अनुसार यूपी के स्कूलों में करीब 13 साल बाद इन पदों पर भर्ती होने वाली हैं। इसलिए अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो आप अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नजर बनाये रखें।

आधिकारिक वेबसाइट : http://upsssc.gov.in/

0 comments:

Post a Comment