Pitru Paksha 2022 : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब किसी इंसान के जीवन में पितृ दोष की समस्या उत्पन हो जाती हैं तो इससे इंसान को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। ऐसा कहा जाता हैं की सूर्य तथा राहू जिस भी भाव में बैठते है, उस भाव के सभी फल नष्ट हो जाते है और इंसान को जीवन में काफी कष्ट का सामना करना पड़ता हैं।
आपको बता दें की जब किसी व्यक्ति की कुंडली में पितृ दोष होता हैं तो उस व्यक्ति को जीवन में संतान का सुख नहीं मिल पाता है। साथ ही साथ नौकरी व्यवसाय में भी काफी नुकसान का सामना करना पड़ता हैं तथा परिवार में कलह होती रहती हैं।
पितृ दोषों से मुक्ति दिला देता है ये छोटा सा उपाय।
1 .ज्योतिष बताते हैं की पितृ दोष की समस्या को दूर करने के लिए पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण-श्राद्ध और पिंडदान करनी चाहिए।
2 .पितृ पक्ष महीने में अगर कोई व्यक्ति पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध करता हैं तो इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है तथा पितृ दोष दूर हो जाते हैं।
3 .अगर पितृ दोष की समस्या है तो आप दक्षिण दिशा में पितरों की तस्वीर लगाकर रोज उनको प्रणाम करें। ऐसा करने से पितृ दोष से राहत मिलेगी।
4 .पितृ पक्ष महीने में हनुमान जी की पूजा करने से भी पितृ दोष की समस्या दूर होती हैं और इंसान में खुशहाली आती हैं।

0 comments:
Post a Comment