गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, बस्ती समेत 16 जिलों के लोगों को बड़ी राहत

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, बस्ती समेत 16 जिलों के लोगों को बड़ी राहत मिली हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश की कमजोर वित्तीय स्थिति वाले 16 जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) के ग्राहकों को उनकी जमा राशि का भुगतान किया जा सकेगा।

खबर के अनुसार यूपी के गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, बस्ती, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, सीतापुर, वाराणसी, फतेहपुर, हरदोई, बहराइच, सुल्तानपुर, अयोध्या, सिद्धार्थनगर और जौनपुर जिले के जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) में अगर किसी ग्राहक के पैसे हैं तो वो इसे निकाल सकते हैं।

आपको बता दें की यूपी के इन 16 जिलों में स्थित इन बैंकों की वित्तीय स्थिति काफी खराब हैं। जिसके कारण इन बैंकों से ग्राहकों की जमा राशि का पूरा भुगतान नहीं किया जा रहा था। लेकिन अब उन्हें जमा राशि का भुकतान किया जायेगा।

मिली जानकरी के अनुसार इन बैंकों की  वित्तीय स्थिति को सुधारने के लिए उच्चस्तरीय बैठक की गई हैं। साथ ही साथ कई अहम फैसले भी लिए गए हैं। पैसा निकालने के लिए ग्राहकों को अगले छह माह में निकाली जाने वाली राशि का अनुमान छह महीने पहले ही उ.प्र. कोआपरेटिव बैंक लि. को भेजना होगा। इसके बाद उन्हें पैसों का भुकतान किया। जायेगा।

0 comments:

Post a Comment