खबर के अनुसार मौसम विभाग ने भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर व खगड़िया जिलों को छोड़कर राज्य के अन्य सभी जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई हैं। इन 33 जिलों में एक दो स्थान पर आसमनी बिजली भी गिर सकती हैं।
आपको बता दें की मानसून ट्रफ गंगानगर, नरनौल, गोरखपुर, दरभंगा, जलपाईगुड़ी होते हुए पूर्व दिशा की ओर नागालैंड तक होकर गुजर रही है। जिसका असर बिहार के ज्यादातर जिलों में देखने को मिल सकता हैं। इससे राज्य में अच्छी बारिश भी हो सकती हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो राज्य में मानसून का सिस्टम एक बार फिर से एक्टिव हो गया हैं। जिसके कारण राज्य में बारिश और वज्रपात की संभावना हैं। इसलिए खराब मौसम के दौरान घर से बाहर ना निकले और बड़े पेड़-पौधें तथा बिजली के खम्भे से दूर रहें।

0 comments:
Post a Comment