नालंदा में बिहार पुलिस के चार इंस्‍पेक्‍टर सस्‍पेंड, देखें लिस्ट

न्यूज डेस्क: बिहार के नालंदा से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार पटना हाईकोर्ट के आदेश के बाद नालंदा में बिहार पुलिस के चार इंस्‍पेक्‍टर को सस्‍पेंड कर दिया गया हैं। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद नालंदा के एसपी अशोक मिश्रा ने इन सभी पर कार्रवाई की हैं।

खबर के अनुसार हाईकोर्ट ने इन चारों इंस्पेक्टर को बिहार थाना क्षेत्र के पतुआना गांव के पास एक जमीन से अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी किया गया था। लेकिन इन लोगों ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर खानापूरी कर कार्रवाई पूर्ण करने की रिपोर्ट दे दी थी।

इसके बाद जमीन मालिक ने इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर किया। इसके बाद हाईकोर्ट ने इस मामले को संज्ञान लेते हुए इन चारों इंस्पेक्टर को सस्पेंड करने को लेकर पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए। इसके बाद इन्हे निलंबित कर दिया गया हैं।

नालंदा में बिहार पुलिस के चार इंस्‍पेक्‍टर सस्‍पेंड, देखें लिस्ट?

बिहार थाना में पदस्थापित केशव मजूमदार।

पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार निवर्तमान बिहार थानाध्यक्ष। 

बिहार थाना में पदस्थापित निवर्तमान थानाध्यक्ष अशोक कुमार।

बिहार थानाध्यक्ष में पदस्थापित निवर्तमान दीपक कुमार वर्तमान में राजगीर थानाध्यक्ष। 

0 comments:

Post a Comment