खबर के अनुसार इस विशेष अभियान के तहत राज्य के सभी जिलों में अग्निशमन सुरक्षा के मानकों के आधार पर होटल, स्कूल, हॉस्टल, अस्पताल, मॉल, औद्योगिक संयंत्र, आवासीय मल्टी स्टोरी अपार्टमेंट तथा व्यावसायिक कॉम्पलेक्स की जांच कराई जाएगी।
आपको बता दें की योगी सरकार ने सभी जिलों के पुलिस प्रभारियों से तीनों दिनों के अंदर अग्निशमन सुरक्षा के मानकों का प्रमाणपत्र मांगा है। ताकि सरकार को इस बात की जानकारी मिल सके की यूपी के इन संस्थानों में अग्निशमन सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा है या नहीं।
सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं की अगर किसी होटल, स्कूल, संस्थान, मॉल, अस्पताल आदि में अग्निशमन सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा हैं तो ऐसे संस्थानों पर कानूनी कार्रवाई करें और तुरंत एक्शन लें। डीजी फायर सर्विस अविनाश चंद्र ने बताया कि सीएम के आदेश पर सभी जिलों में अभियान चलाया जा रहा हैं।

0 comments:
Post a Comment