बिहार के सीतामढ़ी में 10 फरवरी को लगेगा जॉब कैंप, मिलेगी नौकरी

न्यूज डेस्क: बिहार के सीतामढ़ी में 10 फरवरी को जॉब कैंप लगने जा रहा हैं। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप अपने सभी दस्तावेजों के साथ इस जॉब कैंप में उपस्थित हो सकते हैं। साथ ही साथ नौकरी भी प्राप्त कर सकते हैं।

खबर के अनुसार शांतिनगर स्थित संयुक्त श्रम भवन में जिला नियोजनालय के तत्वावधान में इस जॉब कैंप का आयोजन किया जायेगा। इस जॉब कैंप में कल्याणी सोलर पावर कंपनी के द्वारा 10वीं, 12वीं, स्नातक, एमबीए व आईटीआई पास छात्रों को नौकरी दी जाएगी। 

बता दें की कल्याणी सोलर पावर कंपनी आईटी वर्कर, सोलर मेंटर व अन्य स्टाफ के 375 पदों पर भर्ती करेगी। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। इस कंपनी में इंटरव्यू के आधार पर युवाओं को सीधी नौकरी उपलब्ध कराई जाएगी। 

इस जॉब कैंप में उपस्थित होने के लिए युवाओं की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। वहीं इस जॉब कैंप में भाग लेने के लिए युवा एनसीएस पॉर्टल www.ncs.gov.in पर जा कर अपना निबंधन करा लें। 

जॉब कैंप का स्थान और समय : शांतिनगर के संयुक्त श्रम भवन के सभाकक्ष में सुबह 11 बजे से शाम के चार बजे तक जॉब कैंप का आयोजन किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment