खबर के अनुसार अंबाला डिवीजन ने सहारनपुर-दिल्ली रेल मार्ग पर 8 दिनों का ब्लॉक लिया है। यह ब्लॉक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग काम को ध्यान में रखते हुए किया गया हैं। जिसके कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इसको लेकर सुचना जारी की गई हैं।
बता दें की नॉन इंटरलॉकिंग काम के कारण इस रूट से चलने वाली चार ट्रेनें निरस्त रहेगी। वहीं तीन ट्रेनें बीच रास्ते और चार ट्रेनें बदले हुए रास्ते से चलाया जाएगा। अगर आप इस रूट से सफर करने वाले हैं तो आप अपनी ट्रेनों का शेड्यूल चेक कर लें।
इन ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा।
ट्रेन नंबर 04460/59 : सहारनपुर-दिल्ली 27 फरवरी से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 14522/21 : अंबाला-दिल्ली एक्सप्रेस 27 फरवरी से एक मार्च तक रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 14682/81 : जालंधर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 27 से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 20412-11 : सहारनपुर-दिल्ली सुपर फास्ट एक्सप्रेस 23 फरवरी से दो मार्च तक रद्द रहेगी।

0 comments:
Post a Comment