यूपी के मिर्जापुर में 12 फरवरी को होगा सामूहिक विवाह

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के मिर्जापुर में 12 फरवरी को सामूहिक विवाह का आयोजन किया जायेगा। बता दें की मिर्जापुर के कछवां गंगा किनारे बसा गड़ौली धाम पर सामूहिक विवाह संपन्न होगा। 

खबर के अनुसार पूरे रीति रिवाज से गड़ौली धाम में 12 फरवरी को सामूहिक विवाह कराकर 1008 कन्याओं का कन्यादान किया जाएगा। इसको लेकर तैयारी के निर्देश दिए गए हैं ताकि सामूहिक विवाह में किसी तरह की परेशानी ना हो। 

आपको बता दें की मिर्जापुर में सामूहिक विवाह समारोह को संपन्न कराने को लेकर जिले के जिलाधिकारी दिव्या मित्तल अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल एवं एसपी संतोष मिश्र ने धाम का निरीक्षण किया। साथ ही साथ कई तरह के निर्देश भी दिए। 

सामूहिक विवाह समारोह में हल्दी, मेहंदी सहित सभी तरह के रस्मों के साथ गीत संगीत का भी आयोजन किया जायेगा। साथ ही साथ भोजन की भी व्यवस्था होगी। वहीं पुरे विधि विधान के साथ 1008 कन्याओं का कन्यादान किया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment