Vande Bharat: अब 30 मिनट में कानपुर से लखनऊ, तो 50 मिनट में सीतापुर

Vande Bharat: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के कई शहरों को जोड़ने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की योजना पर काम किया जा रहा हैं। बहुत जल्द यूपी के कई शहरों के बीच वंदे भारत ट्रेन का परिचालन किया जायेगा।

खबर के अनुसार यूपी के कानपुर, सीतापुर, रायबरेली और बरेली को एक हाई-स्पीड कॉरिडोर के जरिए जोड़ने पर विचार किया जा रहा हैं। वहीं लखनऊ से कानपुर और लखनऊ से सीतापुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी की जा रही हैं। 

बता दें की वंदे भारत ट्रेन के परिचालन शुरू होने से लखनऊ से कानपुर जानें में लोगों को मात्र 30 मिनट का समय लगेगा। अभी इस रूट पर यात्रा करने में लोगों को दो घंटे से ज्यादा का समय लगता हैं। वहीं लखनऊ से सीतापुर की दूरी 50 मिनट में तय हो जाएगी। 

दरअसल लखनऊ और कानपुर उत्तर प्रदेश के व्यापारिक और सांस्कृतिक केंद्र हैं। इन शहरों के बीच बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन यात्रा करते हैं। ऐसे में वंदे भारत ट्रेन के परिचालन से समय की बचत होगी और लोगों को यात्रा करने में भी आसानी होगी। 

0 comments:

Post a Comment