दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा फरीदाबाद-नोएडा

नई दिल्ली : केंद्र की मोदी सरकार देश को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी देने के लिए देश के अलग-अलग इलाकों में एक्सप्रेस-वे का निर्माण कर रही हैं। साथ ही साथ इस एक्सप्रेस-वे को देश के कई बड़े और छोटे शहरों से जोड़ा जा रहा हैं। 

खबर के अनुसार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गुरुग्राम के सोहना से दौसा तक 15 फरवरी से वाहन का परिचालन शुरू हो जायेगा। वहीं फरीदाबाद के लोग भी 20 फरवरी से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सफर कर सकेंगे। क्यों की फरीदाबाद को लिंक एक्सप्रेस-वे के साथ जोड़ा जा रहा हैं। 

आपको बता दें की कैल गांव से लेकर मंडकौला तक 25 किलोमीटर लंबा लिंक एक्‍सप्रेस-वे का एक खंड बनकर तैयार हो गया हैं। इससे फरीदाबाद के लोग भी सीधे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पहुंच सकेंगे और सफर का आनंद ले सकेंगे।

वहीं दिल्‍ली के साथ साथ गाजियाबाद, नोएडा को भी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से कनेक्‍ट करने के लिए डीएनडी फ्लाईओवर से एक लिंक एक्‍सप्रेस-वे बनाया जा रहा है। इससे गाजियाबाद और नोएडा के लोग भी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जुड़ जाएंगे।

0 comments:

Post a Comment