महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त : महाशिवरात्रि का त्योहार 18 फरवरी 2023 को रात 8 बजकर 03 मिनट पर प्रारंभ होगा और इसका समापन रविवार 19 फरवरी को शाम 04 बजकर 19 मिनट पर होगा। ज्योतिष की मानें तो महाशिवरात्रि की पूजा निशिता काल में की जाती है, इसलिए यह त्योहार 18 फरवरी को मनाया जायेगा।
भगवान महादेव के शिव मंत्र?
1. ॐ नमः शिवाय।
2. नमो नीलकण्ठाय।
3. ॐ पार्वतीपतये नमः।
4. ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।
5. ॐ नमो भगवते दक्षिणामूर्त्तये मह्यं मेधा प्रयच्छ स्वाहा।
ऐसे करें मंत्र जाप : महाशिवरात्रि के दिन स्नान करने के बाद सच्चे मन से महादेव को याद करें और उनके इन मंत्रों का जाप करें। आप चाहें तो महाशिवरात्रि पर भगवान महादेव की पूजा आराधना करने के दौरान भी इस मंत्र का जाप कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment