यूपी के अमेठी में 500 युवाओं को मिलेगा रोजगार

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के अमेठी से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के अमेठी में 500 युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके लिए अमेठी में 25 फरवरी को रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। इस मेला में आ कर युवा रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। 

खबर के अनुसार तिलोई के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में 25 फरवरी को रोजगार मेला आयोजित होगा। इस मेला में 15 कंपनियां आएगी और इंटरव्यू के आधार पर युवाओं को नौकरी देगी। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

बता दें की इस मेला में 8वीं, 12वीं, स्नातक, डिप्लोमा, आईटीआई पास शिक्षित बेरोजगार उपस्थित हो सकते हैं। कंपनियों के द्वारा सुपरवाइजर, फील्ड कोऑर्डिनेटर, लाइन ऑपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड,मैनेजर, फील्ड सेल्स एक्सक्यूटिव, डीजल मैकेनिक, डेटा एंट्री ऑपरेटर आदि के पदों पर चयन किया जायेगा।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन : इस रोजगार मेला में उपस्थित होने के लिए यूपी सेवायोजन https://sewayojan.up.nic.in/ पर  रजिस्ट्रेशन करें।  आपको बता दें की तिलोई के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में 10 बजे से रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment