Patna: बिहार में जमीन का खतियान, जमाबंदी मिलेंगे ऑनलाइन

Patna: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में जमीन का खतियान, जमाबंदी, दाखिल खारिज और शुद्धि पत्र के कागजात ऑनलाइन के द्वारा मिलेंगे। इसकी जानकारी राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता ने दी हैं। 

उन्होंने कहा है की बिहार के लोग अपने जमीन का खतियान, जमाबंदी, दाखिल खारिज और शुद्धि पत्र के डिजिटल साइन वाला कॉपी ऑनलाइन निकाल सकते हैं। इन कागजातों को ऑनलाइन वेबसाइट पोर्टल पर उपलब्ध कराया जा रहा हैं।

बता दें की जमीन के डिजिटल साइन वाला कॉपी निकालने के लिए ऑनलाइन के द्वारा 10 रुपये जमा करने होंगे। इसके बाद जमीन के कागजात मिल जाएंगे। इससे जमीन के कागजात के लिए जमीन मालिकों को भाग-दौड़ करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

अभी फिलहाल जमीन का खतियान, जमाबंदी, दाखिल खारिज और शुद्धि पत्र की प्रति वेबसाइट पोर्टल पर उपलोड किया जा रहा हैं। लेकिन आने वाले समय में जमीन से संबंधित अन्य कागजात भी वेबसाइट पोर्टल पर अपलोड किये जाएंगे।

0 comments:

Post a Comment