यूपी में नए एयरपोर्ट की घोषणा, लखनऊ-प्रयागराज में बनेंगे नए टर्मिनल

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार ने एलान किया हैं की नए वित्त वर्ष में उत्तर प्रदेश को 50 एयरपोर्ट की सौगात मिलेगी। वहीं नया हवाई अड्डा लखीमपुर खीरी में बनाया जायेगा। 

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में अभी 9 हवाई अड्डे चालू हैं। जबकि 9 हवाई अड्डे पर काम तेजी के साथ चल रहा हैं। बहुत जल्द इन हवाई अड्डे से भी विमान सेवा का संचालन शुरू किया जा सकता हैं। इसकी तैयारी की जा रही हैं। 

बता दें की यूपी के मुरादाबाद, आजमगढ़, सोनभद्र, नोएडा, चित्रकूट, श्रावस्ती, अयोध्या, मुरादाबाद, सहारनपुर में एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा हैं। कुछ जिले में एयरपोर्ट निर्माण की प्रक्रिया पूरी भी कर ली गई हैं। अगले पांच महीने के अंदर लाइसेंस जारी कर दिया जायेगा।

वहीं 2025 में लगने वाले कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार के द्वारा प्रयागराज में एक टर्मिनल और रनवे बनाने का भी निर्णय लिया गया हैं। जबकि राजधानी लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट में भी नया टर्मिनल और रनवे का निर्माण किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment