यूपी के 52 जिलों में खुलेंगे ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर, जानें पूरी खबर

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के 52 जिलों में ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर खोले जाएंगे। इस ट्रेनिंग सेंटर में ड्राइविंग सीखने के लिए एडमिशन ले सकते हैं। इसके लिए तैयारी की जा रही हैं। 

खबर के अनुसार परिवहन निगम उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में ड्राइविंग सिखाने सहित 10 तरह के कोर्स शुरू करने जा रहा हैं। इसको लेकर राज्य परिवहन प्राधिकरण की ओर से मंजूरी मिल गई हैं। जल्द ही ड्राइविंग स्कूल खोलने की प्रक्रिया भी प्रारम्भ हो जाएगी। 

आपको बता दें की इस ड्राइविंग स्कूल में लोग कार, ट्रक, बस, बाइक से लेकर अन्य कई तरह की गाड़ियां चलाना सिख सकते हैं। साथ ही साथ ट्रैफिक नियम के बारे में भी जान सकते हैं। हर कोर्स दिन और घंटे के हिसाब से पूरा कराया जाएगा।

कोर्स का फ़ीस। 

चार हफ्ते में कार चलाना सीखने के लिए 6,000 रुपये।

छह हफ्ते में ट्रक चलाना सीखने के लिए 10,000 रुपये।

दो दिन में गाड़ियों की मरम्मत सीखने के लिए 1000 रुपये।

सड़क दुर्घटना से बचने के तरीके सीखने के लिए 500 रुपये।

ट्रक में विस्फोटक सामान लेने जाना सीखने के लिए 500 रुपये।

चार घंटे में आग से बचने के तरीका सीखने के लिए 500 रुपये।

छह दिन में ड्राइवरों को प्रशिक्षण देना सीखने के लिए 10,000 रुपये।

चार घंटे में पहाड़ों और इमरजेंसी ड्राइविंग सीखने के लिए 1,000 रुपये।

0 comments:

Post a Comment