यूपी के लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज से चलने वाली 6 ट्रेनें रद्द

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज से चलने वाली 6 ट्रेनें 28 फरवरी तक के लिए रद्द रहेगी। इसको लेकर रेलवे के द्वारा अधिसूचना जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार रेलवे के द्वारा अंतू, जगेशरगंज, चिलबिला और प्रतापगढ़ स्टेशन पर नॉन इंटरलाकिंग का काम किया जायेगा। जिसके कारण लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी, लखनऊ-बनारस इंटरसिटी और लखनऊ-प्रयागराज संगम स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी। 

बता दें की रेलवे के द्वारा इन ट्रेनों का परिचालन 20 फरवरी से 28 फरवरी तक के लिए कैंसिल किया गया हैं। वहीं कई ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किये गए हैं। इसलिए यात्रा से पहले आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ट्रेनों का शेड्यूल चेक कर लें। 

यूपी के लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज से चलने वाली 6 ट्रेनें रद्द?

ट्रेन नंबर 14203 : लखनऊ वाराणसी इंटरसिटी 20 से 28 फरवरी तक निरस्त रहेगी।

ट्रेन नंबर 14204 : वाराणसी लखनऊ इंटरसिटी 20 से 28 फरवरी तक निरस्त रहेगी।

ट्रेन नंबर 15107 : लखनऊ-बनारस इंटरसिटी 20 से 28 फरवरी तक निरस्त रहेगी।

ट्रेन नंबर 15108 : बनारस-लखनऊ इंटरसिटी 20 से 28 फरवरी तक निरस्त रहेगी।

ट्रेन नंबर 04255 : लखनऊ-प्रयागराज संगम स्पेशल 20 से 28 फरवरी तक निरस्त रहेगी। 

ट्रेन नंबर 04256 : प्रयागराज-लखनऊ संगम स्पेशल 20 से 28 फरवरी तक निरस्त रहेगी।

0 comments:

Post a Comment