मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर समेत 8 जिलों के लिए सेना भर्ती रैली

न्यूज डेस्क: बिहार के मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर समेत 8 जिलों के लिए सेना भर्ती रैली का आयोजन होने वाला इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती रैली में भाग लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

खबर के अनुसार अग्निवीर योजना के तहत सेना भर्ती रैली सिर्फ पुरुषों के लिए आयोजित होगी। आप 16 फरवरी से 16 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल www.joinindianarmy.nic.in पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

इन जिलों के युवा लेंगे भाग : मुजफ्फरपुर सेना भर्ती कार्यालय के अन्तर्गत पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), पश्चिम चंपारण(बेतिया), शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर जिले के युवा इसमें भाग ले सकते हैं। 

इन पदों पर होगी भर्ती : आपको बता दें की अग्निवीर योजना के तहत अग्निवीर सामान्य डुय्टी, अग्निवीर क्लर्क / SKT, अग्निवीर टेक्नीकल और आग्निवीर ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती की जाएगी। 

योग्यता : इन भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं, 12वीं पास होनी चाहिए। 

आवेदन की अंतिम तिथि : 16 मार्च 2023

0 comments:

Post a Comment