Bihar : पटना में जमीन खरीदने का सुनहरा मौका

Bihar News : बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अगर आप पटना में जमीन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका हैं। क्यों की पटना स्थित हाउसिंग बोर्ड के व्यवसायिक और आवासीय प्लाट की ई-ंनीलामी होने जा रही हैं।

अगर आप हाउसिंग बोर्ड की जमीन खरीदना चाहते हैं तो आप 15 फरवरी से 13 मार्च के बीच ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर लें। आवेदन करने वाले आवेदकों को 20 मार्च को होने वाले इ-नीलामी में शामिल किया जायेगा। 

खबर के अनुसार पटना के बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी, लोहिया नगर कंकड़बाग और हनुमान नगर के 26 प्लॉटों को ई-नीलामी की प्रक्रिया में रखा जायेगा। इस प्लॉट की पूरी डिटेल्स विस्तृत दस्तावेज बेल्ट्रॉन की वेबसाइट इ-प्रॉक 2 पर डाला जा रहा है। 

प्लॉटों की नीलामी ऑनलाइन किये जाने से पहले 15 फरवरी को आवास बोर्ड ऑफिस में संवाद कार्यक्रम का आयोजन होगा। यहां लोगों को ई-ंनीलामी के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। वहीं प्लाट खरीदने के लिए बेल्ट्रॉन की वेबसाइट से आवेदन होगा।

0 comments:

Post a Comment