मऊ जिले के इस गांव में लगेगा बायोगैस प्लांट

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के मऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मऊ जिले के विकासखंड परदहां के ग्राम पंचायत रणवीरपुर में बायोगैस प्लांट लगाया जायेगा। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। बहुत जल्द यहां बायोगैस प्लांट स्थापित होगा।

खबर के अनुसार गोबर धन योजना को लेकर जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई हैं। इस बैठक के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा की रणवीरपुर में वृहद गोशाला में कुल 317 गोवंश संरक्षित हैं। जिनसे प्रतिदिन करीब 1585 किलोग्राम गोबर निकलता हैं। 

ऐसे में इस जगह पर बायोगैस प्लांट स्थापित किया जा सकता हैं। गोबर गैस प्लांट के लिए ग्राम पंचायत रणवीरपुर में आवश्यक जमीन भी उपलब्ध है। ऐसे में यहां बायोगैस प्लांट लगाकर 60 घन मीटर बायो गैस का उत्पादन किया जा सकता है।

आपको बता दें की बायोगैस प्लांट लगाने के लिए निदेशालय द्वारा चार एजेंसियों को नामित किया गया है। बहुत जल्द एजेंसियों का चयन कर यहां बायोगैस प्लांट लगाया जा सकता हैं। इससे आस-पास के लोगों को भी काफी फायदा होगा।

0 comments:

Post a Comment