कानपुर-एलटीटी समेत छह ट्रेनें के संचालन में विस्तार

न्यूज डेस्क: ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे ने कानपुर-एलटीटी समेत छह ट्रेनें के संचालन में विस्तार किया हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

खबर के अनुसार गर्मी के समय ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे के द्वारा कई ट्रेनों के परिचालन में विस्तार करने का फैसला किया गया हैं। अगर आप इस ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा टिकट बुक करें। 

कानपुर-एलटीटी समेत छह ट्रेनें के संचालन में विस्तार?

ट्रेन नंबर 04151 : यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से हर शुक्रवार सात अप्रैल से एलटीटी के लिए 30 जून तक संचालित की जाएगी। 

ट्रेन नंबर 04152 : यह ट्रेन एलटीटी से हर शनिवार आठ अप्रैल से एक जुलाई तक कानपुर सेंट्रल के लिए संचालित की जाएगी। 

ट्रेन नंबर 01905 : यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से हर सोमवार को तीन अप्रैल से 26 जून तक चलती रहेगी।

ट्रेन नंबर 01906 : यह ट्रेन अहमदाबाद से हर मंगलवार को चार अप्रैल से 27 जून तक चलती जाएगी। 

ट्रेन नंबर 04121 : सुबेदारगंज सेन गुरुवार से छह अप्रैल से 29 जून तक संचालित की जाएगी। 

ट्रेन नंबर 04122 : यह ट्रेन सिकंदराबाद से हर शुक्रवार सात अप्रैल से 30 जून तक चलेगी। 

0 comments:

Post a Comment