यूपी के वाराणसी से प्रयागराज के बीच गंगा किनारे बनेगा औद्योगिक पार्क

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के वाराणसी से प्रयागराज के बीच गंगा किनारे औद्योगिक पार्क बनाया जायेगा। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी शुरू हो गई हैं।

खबर के अनुसार गंगा किनारे औद्योगिक पार्क विकसित करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने वाराणसी, मिर्जापुर और प्रयागराज मंडल के 10 जिलों में जमीन चिन्हित कर ली है, जिसपर औद्योगिक पार्क विकसित किया जायेगा। 

बता दें की गंगा किनारे विकसित होने वाले इस औद्योगिक पार्क में लॉजिस्टिक पार्क, वेयर हाउस और कई तरह की छोटी-बड़ी उद्योग इकाइयां स्थापित की जाएगी। इससे लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा और यूपी के विकास को भी नई गति प्राप्त होगी।

वहीं उत्तर प्रदेश को उद्योग का हब बनाने के लिए  प्रयागराज, कानपुर और वाराणसी को जलमार्ग से जोड़ा जायेगा। इससे गाजीपुर, पटना होते हुए कोलकाता और हल्दिया तक जल परिवहन के जरिये उद्यमियों का माल आसानी से पहुंच जायेगा।

0 comments:

Post a Comment