मुंबई और पुणे से यूपी-बिहार के लिए होली स्पेशल ट्रेन, देखें लिस्ट?

न्यूज डेस्क: होली के मौके पर अगर घर जाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक होली पर मुंबई और पुणे से यूपी-बिहार के लिए होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। इसको लेकर रेलवे के दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। 

मुंबई और पुणे से यूपी-बिहार के लिए होली स्पेशल ट्रेन, देखें लिस्ट?

ट्रेन नंबर 05279 : बरौनी-पुणे साप्ताहिक होली स्पेशल दिनांक 09 मार्च 2023 एवं 16 मार्च 2023 (गुरुवार) को बरौनी से 12.10 बजे खुलेगी और अगले दिन 22.30 बजे पुणे पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 05280 : पुणे-बरौनी साप्ताहिक होली स्पेशल दिनांक 11 मार्च 2023 एवं 18 मार्च 2023 (शनिवार) को पुणे से 05.00 बजे खुलेगी और अगले दिन 13.30 बजे बरौनी पहुंचेगी। 

इस ट्रेन का स्टॉपेज : यह ट्रेन आते और जाते समय समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलीपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खांडवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगांव, अहमदनगर, दौंड कॉर्ड लाईन स्टेशनों पर रूकते हुए चलेगी। 

ट्रेन नंबर 05561 : जयनगर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल, मुंबई साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन 11 मार्च 2023 से 25 मार्च 2023 तक शनिवार को जयनगर से 23.50 बजे खुलेगी और सोमवार को 12.20  बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल, मुंबई पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 05562 : छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल, मुंबई-जयनगर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन 14 मार्च 2023 से 28 मार्च 2023 तक सोमवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल, मुंबई से 13.30 बजे खुलेगी और बुधवार को 08.00 बजे जयनगर पहुंचेगी।

इस ट्रेन का स्टॉपेज : दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खांडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण स्टेशन।

0 comments:

Post a Comment