खबर के अनुसार यूपी सरकार वृद्धजन पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना और दिव्यांग पेंशन योजना के तहत पहले हर महीने 500 रुपये की राशि देती हैं। लेकिन इस योजना के तहत पेंशन की राशि को बढ़ाकर एक हजार कर दिया गया हैं।
अगर आप वृद्धजन पेंशन योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपकी उम्र 60 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए वहीं दिव्यांग पेंशन के लिए दिव्यांग प्रमाणपत्र होनी चाहिए। जबकि विधवा पेंशन का लाभ सिर्फ विधवा महिलाओं को ही मिलेगा।
आवेदन के लिए दस्तावेज : आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता, आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर और दिव्यांग के लिए दिव्यांग प्रमाणपत्र तथा विधवा महिला के लिए विधवा प्रमाणपत्र होनी चाहिए।
ऐसे करें आवेदन : पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए यूपी सरकार के एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल https://sspy-up.gov.in/HindiPages/index_h.aspx पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के कुछ दिनों के बाद आपको पेंशन का लाभ प्राप्त होना शुरू हो जायेगा।

0 comments:
Post a Comment