खबर के अनुसार फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद एक्सप्रेस-वे में छिजारसी कट से लेकर बहोलपुर अंडरपास तक एलिवेटड रोड बनाने के लिए हरियाणा और उत्तर प्रदेश के सरकार के बीच समझौता हो गया हैं। जिससे इस एक्सप्रेस-वे की अड़चन दूर हो गई हैं।
बता दें की इस एक्सप्रेस-वे पर नोएडा के छिजारसी कट से लेकर बहोलपुर अंडरपास तक 650 मीटर लंबा एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जायेगा। इस एलिवेटेड रोड बनाने में करीब 700 करोड़ रुपये का खर्च आने की उम्मीद की जा रही हैं।
इस फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद एक्सप्रेस-वे के निर्माण होने से इन तीन शहरों के लोगों का आवागवन सुगम हो जायेगा। साथ ही साथ इन शहरों के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही साथ इन्हे किसी तरह के जाम का सामना करना नहीं पड़ेगा।
इस एक्सप्रेस-वे का रूट : यह एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के एनएच-24 से शुरू होगा और नोएडा के छिजारसी, बहलोलपुर, सेक्टर 112 और सेक्टर-168 होते हुए फरियाना के फरीदाबाद के गांव लालपुर तक जायेगा।

0 comments:
Post a Comment