वहीं सरकार के संबंधित विभाग के द्वारा जमीन की खतौनी को अपडेट करने का भी काम किया जा रहा हैं ताकि लोगों को जमीन के नए दस्तावेज उपलब्ध हो सकें। साथ ही साथ जमीन की खरीद-बिक्री के दौरान किसी तरह की धोखाधड़ी ना हो।
बता दें की यूपी भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर जमीन की खसरा-खतौनी को डाउनलोड कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह हैं की जमीन के इस दस्तावेज को निकालने के लिए आपसे किसी तरह के कोई शुल्क नहीं लिए जाएंगे।
दरअसल खसरा-खतौनी जमीन के वो दस्तावेज होता हैं जिसपर जमीन की पूरी डिटेल्स अंकित होती हैं। लेकिन जमीन की खरीद बिक्री के बाद इसके मालिक बदल जाते हैं। जिसके कारण समय-समय पर इसके दस्तावेजों को अपडेट किया जाता हैं।
यूपी के वाराणसी और प्रयागराज में मोबाइल से निकालें खसरा-खतौनी?
अपने मोबाइल में गूगल को ओपन करें।
गूगल में वेबसाइट https://upbhulekh.gov.in/public/public_ror/Public_ROR.jsp को सर्च करें।
इस वेबसाइट में सबसे पहले अपने जनपद के नाम पर क्लिक करें, फिर तहसील के नाम पर क्लिक करें।
अब आप अपने गांव के नाम को चुने, फिर खाता खसरा खातेदार आदि के नाम से जमीन की खतौनी निकालें।

0 comments:
Post a Comment