खबर के अनुसार सोमवार रात 12 बजे से रोडवेज बसों का किराया बढ़ा दिया गया हैं। यात्रियों को अब 25 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से अधिक भाड़ा देना होगा। जिसका सीधा असर इंसान की जेब पर पड़ेगा और लोगों का खर्च भी बढ़ेगा।
आपको बता दें की मेरठ से दिल्ली तक का किराया पहले 105 रुपये था। लेकिन लोगों को अब मेरठ से दिल्ली जानें के लिए 127 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं मेरठ से गाजियाबाद का किराया 55 रुपये था, जिसे बढ़ाकर 66 रुपये कर दिया गया हैं।
एक सप्ताह ही लखनऊ परिवहन मुख्यालय में हुई परिवहन निगम की बैठक के दौरान रोडवेज बसों में किराया बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। लेकिन अब इसे लागू कर दिया गया हैं। इस बढ़े हुए किराए का प्रस्ताव मेरठ जोन को भी भेज दिया गया हैं।
मेरठ से दिल्ली, गाजियाबाद, आगरा, हापुड़ का बढ़ा बस किराया, जानिए?
मेरठ से बुलंदशहर का किराया 111
मेरठ से आगरा का किराया 349
मेरठ से हापुड़ का किराया 42
मेरठ से दिल्ली का किराया 127
मेरठ से गाजियाबाद का किराया 67
मेरठ से मुजफ्फरनगर का किराया 90
मेरठ से बागपत का किराया 74

0 comments:
Post a Comment