अहमदाबाद और गांधीनगर में घर बैठे बनाए ड्राइविंग लाइसेंस

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद और गांधीनगर में रहने वाले लोग घर बैठे ऑनलाइन के द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही साथ तय समय पर ड्राइविंग टेस्ट पास करके ड्राइविंग लाइसेंस भी प्राप्त कर सकते हैं।

खबर के अनुसार परिवहन विभाग ने लोगों की परेशानियों को दूर करते हुए ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया हैं। अब आप अपने मोबाइल या लैपटॉप की मदद से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

बता दें की अगर आप पहली बार लाइसेंस बनाने जा रहे हैं तो आपकी उम्र 18 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए। वहीं आप सबसे पहले लर्निंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। अगर लर्निंग लाइसेंस बना हुआ हैं तो परमानेंट लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

ऐसे बनाए ड्राइविंग लाइसेंस। 

सबसे पहले सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ऑफिसियल वेबसाइट sarathi.parivahan.gov.in पर जाएँ।

अब आप ड्राइविंग लाइसेंस के ऑप्शन पर क्लिक करें। 

इसके बाद अपना राज्य गुजरात को सलेक्ट करें। 

अब आप अप्लाई लर्निंग लाइसेंस के ऑप्शन पर क्लिक करें। 

अब आपसे जो भी जानकारी मांगी जाएगी उसे भरकर आगे बढ़ें। 

अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा, उस फॉर्म को सही-सही भरें। 

इसके बाद सिंग्नेचर और फोटो को अपलोड करें। 

ड्राइविंग टेस्ट के लिए समय और तारीख सलेक्ट करें। 

अब ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें। आपका आवेदन पूरा हो जायेगा।

0 comments:

Post a Comment