वैलेंटाइन डे पर पटना के इन पार्कों में करें पार्टनर के साथ सैर

Patna : वैलेंटाइन डे के मौके पर अगर आप पार्टनर के साथ सैर करना चाहते हैं तो आप पटना के कुछ खूबसूरत पार्क में घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। साथ ही साथ अपने लव पार्टनर के साथ कुछ खूबसूरत और यादगार लम्हे बिता सकते हैं। 

वैलेंटाइन डे पर पटना के इन पार्कों में करें पार्टनर के साथ सैर

ईको पार्क : पटना का ईको पार्क अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता हैं। आप वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने लव पार्टनर के साथ इस पार्क की सैर कर सकते हैं। बता दें की जब से वैलेंटाइन वीक शुरू हुई इन पार्कों में कपल की संख्या बढ़ गई हैं। 

बुद्ध स्मृति पार्क : पटना जंक्शन के पास मौजूद बुद्ध स्मृति पार्क काफी खूबसूरत होने के साथ साथ बहुत अधिक क्षेत्र में फैल है। यहां बड़ी संख्या में प्रेमी जोड़े पहुंचते हैं और अपने लव पार्टनर के साथ पार्क की खूबसूरती का आनंद उठाते हैं।

पटना जू : वैलेंटाइन डे के मौके पर आप अपने लव पार्टनर के साथ पटना जू की सैर कर सकते हैं। वैलेंटाइन डे के मौके पर जू में कपल्स की संख्या बढ़ जाती हैं। 

कुम्हरार पार्क: यह शहर का सबसे पुराना पार्क है। इस पार्क में वैलेंटाइन डे के मौके पर बड़ी संख्या में प्रेमी जोड़े आते हैं और पार्क की सैर करते हैं। 

गंगा दियारा : आपको बता दें की पटना के गंगा दियारा में भी प्रेमी जोड़े जाते हैं। गंगा की रेती में प्रेमी जोड़े देर शाम तक समय बीताते हैं।

0 comments:

Post a Comment