आज है महाशिवरात्रि, बनारस-मथुरा समेत यूपी में पूजा के शुभ मुहूर्त

धर्म डेस्क: पंचांग के अनुसार आज यानि की 18 फरवरी को देशभर में महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जायेगा। बनारस-मथुरा समेत यूपी में शिव भक्त महाशिवरात्रि के उत्सव को मनाने के लिए पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं। आज शुभ मुहूर्त में लोग भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा आराधना करेंगे।

बता दें की महाशिवरात्रि की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत आज यानि की 18 फरवरी 2023 को रात 08 बजकर 02 मिनट पर होगी और इसका समापन 19 फरवरी 2023 को शाम 04 बजकर 18 मिनट पर होगा। ऐसे में 18 फरवरी को महादेव की पूजा की जाएगी। 

जानकार बताते हैं की महाशिवरात्रि का पूजा चार पहर में किया जाता हैं। लेकिन आम व्यक्ति को प्रथम पहर में पूजा करनी चाहिए। इससे उन्हें शिव फल की प्राप्ति होगी और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहेगी। इसलिए आप प्रथम पहर में भगवान महादेव की पूजा आराधना करें।

बनारस-मथुरा समेत यूपी में पूजा के शुभ मुहूर्त?

प्रथम प्रहर रात्रि पूजा का समय : शाम 06 बजकर 21 मिनट से रात 09 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।

द्वितीया प्रहर रात्रि पूजा का समय : रात 09 बजकर 31 मिनट से  प्रात: 12 बजकर 41 तक (19 फरवरी 2023)

तृतीया प्रहर रात्रि पूजा का समय : सुबह 12 बजकर 41 मिनट से सुबह 03 बजकर 51  मिनट तक (19 फरवरी 2023)

चतुर्थ प्रहर रात्रि पूजा का समय :  सुबह 03 बजकर 51 मिनट से सुबह 07:00 बजे तक (19 फरवरी 2023)

0 comments:

Post a Comment