कई रिपोर्ट्स ये बताती हैं की पिछले कुछ वर्षों से चीन की आर्थिक और सैन्य शक्ति अमेरिका के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही हैं। आज के समय में ताईवान के मुद्दे पर अमेरिका और चीन आमने-सामने हैं, ऐसे में कई अमेरिकी अधिकारी का मानना हैं की अमेरिका और चीन से कभी भी सैन्य टकराव हो सकता हैं।
अमेरिका को चुनौती देने के लिए चीनी सेना स्ट्रैटजिक बॉम्बर, स्टील्थ फाइटर जेट, युद्धपोत सहित कई तरह के आधुनिक हथियार विकसित कर रही हैं। हालांकि जानकार बताते हैं टेक्नोलॉजी और आधुनिक हथियार के मामले में अमेरिका चीन से काफी आगे हैं।
अमेरिका के आगे कहां टिकता है चीन, जानें दोनों की सैन्य ताकत?
अमेरिका अपनी सैन्य ताकत पर सालाना 858 बिलियन डॉलर खर्च करता है। जबकि चीन सैन्य ताकत पर लगभग 261 बिलियन डॉलर खर्च करता है।
अमेरिका के पास इस समय 13 लाख सैनिक हैं ,वहीं चीन के पास इस समय 20 लाख सैनिक मौजूद हैं।
अमेरिका के पास 13,300 युद्धक विमान हैं। वहीं चीन के पास मात्र 3,200 युद्धक विमान हैं।
अमेरिका के पास 5,428 परमाणु हथियार हैं। वहीं चीन के पास 350 परमाणु हथियार हैं।
अमेरिका के पास 428 युद्धपोत है। जबकि चीन के पास वर्तमान में 730 युद्धपोत हैं।
अमेरिका के पास 5,500 युद्धक टैंक हैं, वहीं चीन के पास 4,950 युद्धक टैंक हैं।

0 comments:
Post a Comment