वाराणसी-हावड़ा के बीच चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, गया-धनबाद में स्टॉपेज

न्यूज डेस्क: वाराणसी-हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। इसको लेकर रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी हैं। पीएम मोदी के द्वारा अप्रैल महीने में इस ट्रेन की हरी झंडी दिखाई जा सकती हैं और वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा सकता हैं।

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर से गया होते हुए इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। इसके लिए इस रूट की पटरियों को 150 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार क्षमता का बनाया जा रहा है। 

बता दें की इस ट्रेन का परिचालन शुरू होने के बाद वाराणसी से हावड़ा जानें में सात घंटे का समय लगेगा। वहीं गया के लोगों को वाराणसी जानें में मात्र दो घंटे का समय लगेगा। इससे लोगों का आवागवन सुगम हो जायेगा। साथ ही साथ समय की भी वचत होगी।

वहीं वाराणसी के हावड़ा के बीच चलने वाले इस वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज दोनों दिशाओं में बनारस स्टेशन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन, गया और धनबाद जंक्शन पर होगा। आप इन स्टेशनों से वंदे भारत ट्रेन में बैठ कर सफर कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment