यूपी के प्रयागराज में घर-घर जाकर होगी TB मरीजों की खोज

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में टीबी की बीमारी को खत्म करने के लिए आज से विशेष अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान के दौरान लोगों के घर-घर में जा कर TB मरीजों की खोज की जाएगी। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एके तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 फ़रवरी से टीबी रोगियों के खोजने का विशेष अभियान शुरू होगा जो 3 मार्च तक चलाया जाएगा। इस दौरान शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में घर-घर जा कर स्क्रीनिंग की जाएगी। 

वहीं इस विशेष अभियान के दौरान प्रयागराज में लोगों को टीबी की बीमारी के बारे में जागरूक किया जायेगा। साथ ही साथ इसके बारे में जानकारी दी जाएगी, ताकि लोगों सतर्क रहें और किसी भी तरह की परेशानी होने पर अपना इलाज करा सकें।

डॉ. तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि यदि किसी व्यक्ति को 2 हफ्ते से ज्यादा खांसी होती हैं और खांसते समय खून आता हैं और सीने में दर्द तथा बुखार की समस्या होती हैं तो ये टीबी के संकेत होते हैं। ऐसी परेशानी होने पर सरकारी अस्पतालों में जा कर निशुल्क जांच कराये। 

बता दें की विशेष अभियान के दौरान यदि कोई रोगी टीबी से ग्रसित पाया जाता है तो विभाग द्वारा उसका इलाज निशुल्क कराया जाएगा। इलाज से टीबी की बीमारी दूर हो जाती हैं और लोगों को कई तरह की परेशानियों से छुटकारा मिल जाता हैं।

0 comments:

Post a Comment