यूपी के लखनऊ में सात जगह बनेंगे फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी मुक्ति

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ में सात जगह पर फ्लाईओवर का निर्माण किया जायेगा। इसकी जानकारी लखनऊ के सांसद और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा दी गई हैं। 

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा है की इन फ्लाईओवर का जल्द से जल्द निर्माण किया जायेगा। इन फ्लाईओवर के निर्माण के लिए 852.88 करोड़ रुपये का बजट पास हो गया है। इसके निर्माण से लखनऊ के कई इलाकों में लोगों को जाम से निजात मिल जायेगा।

यूपी के लखनऊ में सात जगह बनेंगे फ्लाईओवर?

बनी मोहान मार्ग पर बनेगा फ्लाईओवर : लखनऊ के बनी मोहान मार्ग पर 152.97 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा।

दिलकुशा-मल्हौर क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर : लखनऊ के दिलकुशा-मल्हौर क्रॉसिंग पर 159.68 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण होगा। 

हरौनी-जैतीपुर फ्लाईओवर : लखनऊ के हरौनी-जैतीपुर में फ्लाईओवर का निर्माण 43.89 करोड़ की लागत से होगा। 

कृष्णानगर-केसरी खेड़ा फ्लाईओवर : लखनऊ के कृष्णानगर-केसरी खेड़ा फ्लाईओवर का निर्माण 59.73 करोड़ रुपये से होगा।

पारा क्रॉसिंग फ्लाई ओवर : लखनऊ में पारा क्रॉसिंग पर 189.07 की लागत से फ्लाई ओवर का निर्माण किया जायेगा।

विक्रमादित्य मार्ग क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर : लखनऊ में विक्रमादित्य मार्ग स्थित क्रॉसिंग पर 89.97 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण होगा।

तेलीबाग चौराहे पर बनेगा फ्लाईओवर : लखनऊ के तेलीबाग चौराहे पर 158.17 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment