जमीन के नीचे नहीं, अब हवा में करें 'आलू' की खेती

Potato Farming: आपने आलू को जमीन के अंदर उगते हुए देखा होगा, लेकिन आज की दुनिया में अब आलू की खेती हवा में भी होने लगी हैं। वैज्ञानिकों ने हवा में आलू की खेती करने को लेकर Aeroponic Potato Farming की खोज की हैं, जिसकी मदद से हम हवा में भी आलू की खेती कर सकते हैं। 

बता दें की भारतीय किसानों ने अब आलू को हवा में उगाने के लिए एरोपोनिक तकनीक को सिख लिया हैं। कई जगहों पर इस तकनीक की मदद से आलू की खेती की जा रही हैं। इस तकनीक के जरिए आलू की पैदावार 10 गुना तक बढ़ सकती है।

क्या हैं एरोपोनिक तकनीक : वैज्ञानिकों की मानें तो जिस तरह एरोप्लेन हवा में उड़ता है। उसी तरह आलू की खेती एरोपोनिक तकनीक के जरिए हवा में की जाती है। इस तकनीक से आलू बिना मिट्टी और जमीन के सहारे हवा में ही उगता हैं। इस आलू की सबसे खास बात यह है की यह आलू सामान्य आलू की तरह ही पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता हैं।

बता दें की इस तकनीक के जरिए आलू के पौधों को पतली पॉलीथीन से बने छोटे-छोटे गमलों में उगाया जाता है। इसकी जड़े पॉलीथीन से बाहर निकलते हुए जाली के नीचे विकसित होने लगती और धीरे-धीरे आलू का रूप ले लेती हैं। यह आलू दिखने में भी सामान्य आलू की तरह होता हैं।

0 comments:

Post a Comment