बिहार में वाहन चालकों की मिलेगी 5 बड़ी सुविधाएं?
1 .बिहार में मुख्यमंत्री वाहन चालक कल्याण योजना 2024 के तहत व्यावसायिक वाहन चालकों को बीमा स्वास्थ्य जांच और कौशल विकास के लिए सहायता प्रदान की जाएगी।
2 .मुख्यमंत्री वाहन चालक कल्याण योजना से ट्रक, बस, टैक्सी जैसे वाहन चलाने वाले व्यावसायिक वाहन चालकों और उनके परिवार को काफी लाभ मिलेगा।
3 .बिहार में सभी वाहन चालकों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जोड़ दिया जाएगा।
4 .किसी वाहन चालक को दुर्घटना की स्थिति में इन्हें और इनके परिवार को बीमा राशि का लाभ मिल सकेगा। वाहन चालकों को नेत्र जांच की सुविधा मिलेगी।
5 . भारी वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं से कैसे बचे इसके प्रति जागरूक किया जाएगा।साथ ही चालकों को पोशाक भी दी जाएगी। पोशाक के लिए एक मुश्त एक वर्ष के लिए दो हजार दिए जाएंगे।

0 comments:
Post a Comment