रूसी S-500 'हाइपरसोनिक मिसाइलों' को करेगा नष्ट

न्यूज डेस्क: एस-500 मिसाइल प्रणाली रूस की एक उन्नत सतह-से-हवा मिसाइल प्रणाली है। यह प्रणाली मुख्य रूप से हवाई सुरक्षा के लिए बनाई गई है। रूस के S-500 प्रोमेथियस एयर डिफेंस सिस्टम ने हाल ही में हाइपरसोनिक लक्ष्यों को ट्रैक करके उन्हें सफलतापूर्वक मार गिराया है।

बता दें की अभी तक वर्त्तमान समय में दुनिया के किसी भी देश के पास हाइपरसोनिक मिसाइलों को रोकने के लिए कोई एक्टिव एयर डिफेंस सिस्टम नहीं है। लेकिन अब S-500 को हाइपरसोनिक हथियारों के काल के तौर पर देखा जा रहा है।

एस-500 मिसाइल प्रणाली की ताकत।

बहु-लक्ष्यीकरण क्षमता: एस-500 एक साथ कई लक्ष्यों को ट्रैक और इंटरसेप्ट कर सकती है, जिसमें मिसाइलें, ड्रोन और विभिन्न प्रकार के हवाई प्लेटफार्म शामिल हैं।

अत्याधुनिक तकनीक: इसमें एंटी-सैटेलाइट मिसाइल और हाइपरसोनिक लक्ष्यों के खिलाफ भी लड़ाई करने की क्षमता है।

ऊँचाई और लंबी दूरी: यह प्रणाली उच्च ऊँचाई पर उड़ने वाले लक्ष्यों को भी भेदने की क्षमता रखती है और इसकी रेंज 600 किलोमीटर तक हो सकती है।

सुरक्षा प्रौद्योगिकी: एस-500 में आधुनिक रडार और सेंसर्स का उपयोग किया गया है, जो इसे दुश्मन के विमान और मिसाइलों का पता लगाने और उन पर कार्रवाई करने में सक्षम बनाते हैं।

संक्रमणीयता: एस-500 प्रणाली को एस-400 प्रणाली के साथ इंटरफेस करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे यह एक समग्र हवाई रक्षा नेटवर्क का हिस्सा बन सकती है।

0 comments:

Post a Comment