खबर के अनुसार सरकार एक नेशलनल एजेंसी के माध्यम से बिहार के पूर्वी चंपारण, सुपौल, बांका, बक्सर और नवादा में टेली आइसीयू की स्थापना करेगी। इससे इन जिलों के लोगों को काफी फायदा होगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया हैं।
बता दें की बिहार के इन जिलों में बनने वाले प्रत्येक टेली आईसीयू में कम से कम 10 बेड होंगे। साथ ही साथ आइसीयू में तमाम तरह की आधुनिक जीवन रक्षक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि गंभीर मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा से उनकी जान बचाई जा सके।
दरअसल बिहार सरकारी द्वारा स्थापित किये जानें वाले इस टेली आइसीयू का प्रभार राज्य के मेडिकल कालेजों से पास करने वाले पीजी एनेस्थेसिया के डाक्टर को मिलेगा। इसमें मेडिकल अफसर की भी तैनाती की जाएगी। इसकी तैयारी चल रही हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment