खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार ने 'मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना' की अवधि को 4 साल आगे बढ़ाने का फैसला किया हैं। ये योजना अब वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2026-27 तक चलेगी। इसके तहत मछली पालन करने के लिए सब्सिडी का लाभ दिया जायेगा।
बता दें की इस योजना के पात्रता मानदंडों के अनुसार, तालाबों के पट्टाधारक जो मछली पालन में रुचि रखते हैं, वे इस अनुदान का लाभ उठा सकते हैं। इसके तहत तकनीकी सहायता, बीज, भोजन और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
कितना मिलेगा सब्सिडी : आवेदक की कुल परियोजना लागत 4 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर होनी चाहिए। जिसमें सरकार के द्वारा 40 प्रतिशत अनुदान (1.60 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर) दिया जाएगा। एक आवेदक को अधिकतम 3.20 लाख रुपये तक का अनुदान मिल सकता हैं।

0 comments:
Post a Comment